Mirzapur News: आज से पर्यटकों के लिए खुलेगा लखनिया
मिर्जापुर, जुलाई 10 -- Mirzapur News: अहरौरा। करीब चार माह बाद प्रसिद्ध प्राकृतिक पर्यटन स्थल लखनिया दरी शनिवार से पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया जाएगा। वन विभाग ने पार्किंग संचालन की नई टेंडर प्रक्रिया पूरी कर मधुपुर निवासी को ठेका आवंटित कर दिया है। सुकृत वन क्षेत्र के रेंजर सुधांशु श्रीवास्तव ने बताया कि पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की गई है। उल्लेखनीय है कि पार्किंग विवाद के बाद वन विभाग ने पूर्व में टेंडर निरस्त कर पर्यटन स्थल को अस्थायी रूप से बंद कर दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.