मिर्जापुर, अगस्त 11 -- Mirzapur News: अहरौरा, हिन्दुस्तान संवाद। सावन के दूसरे मंगलवार को क्षेत्र की अधिष्ठात्री देवी मां भंडारी को उनके मायके शिउर में परंपरागत मनौना का कार्यक्रम मंगलवार को होगा। मनौना कार्यक्रम की सोमवार को मंदिर के पुरोहितों ने पूरे दिन किया। परंपरा के अनुसार शिउर पहाड़ी पर स्थित राजा कर्णपाल सिंह हजारों श्रद्धालु कहार-डोली के साथ पहुंचेंगे। जहां मातारानी को उनके भाई से बातचीत कर उनका मान-मनुहार डोली में बैठा कर भंडारी देवी पहाड़ी पर स्थित मंदिर में लाया जाएगा।मां भंडारी देवी विकास समिति के शिशिर पांडेय ने बताया कि प्राचीन मान्यता के अनुसार मां भंडारी देवी प्रत्येक तीसरे वर्ष अहरौरा बाजार के दक्षिण-पूरब कोने में स्थित शिउर पहाड़ी पर राजा कर्णपाल सिंह के यहां जाती हैं, वहां से विदाई करवा कर पूरी आस्था और विश्वास के साथ ...