मिर्जापुर, सितम्बर 12 -- Mirzapur News: राजगढ़ (मिर्जापुर)। क्षेत्र में शुक्रवार की रात गरज चमक के साथ हुई तेज बारिश के साथ गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दंपत्ति सहित तीन लोग झुलस गए। तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। क्षेत्र में शुक्रवार को दिनभर कड़ी धूप रही। वही शाम को पाच बजे के आसपास आकाश में बादल छा गए और रात लगभग आठ बजे तेज हवाओं तथा गरज चमक के साथ मूसलाधार बारिश होने लगी। बारिश के दौरान गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से राजगढ़ थाना क्षेत्र के चितविश्राव गांव की राधिका (45) झुलस गई। जबकि समुदवा गांव निवासी 50 वर्षीय गुजराल अपनी पत्नी 46 वर्षीय ऋचा देवी घर के बरामदे में बैठे थे। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: वज्रपात की चपेट में आने से पति-पत्नी समेत तीन झुलसे तभी आकाश में तेज आवाज व चमक क...