Mirzapur News: आकाशीय बिजली से ट्रांसफार्मर फुंका
मिर्जापुर, अगस्त 3 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। नगर के सिविल लाइन इलाके में रविवार की रात गरज-चमक के हुई बारिश के दौरान गिरी आकाशीय बिजली से 400 केवीए का ट्रांसफॉर्मर क्षतिग्रस्त हो गया। इससे राजा विजयपुर कोठी, सिविल लाइन की बिजली आपूर्ति बांधित हो गई। विद्युत विभाग कर्मियों ने काफी मशक्कत कर ठीक करने का प्रयास किया,परन्तु क्षतिग्रस्त ट्रांसफॉर्मर को रात में बदला नहीं जा सका। बिजली बाधित होने से उपभोक्ताओं को सोमवार को सुबह पीने के पानी की भी समस्या से जूझना पड़ा। वहीं ट्रांसफॉर्मर न बदले जाने से सोमवार को दोपहर तक आपूर्ति ठप रही। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खण्ड मिर्जापुर आरके यादव ने बताया कि आकाशीय बिजली से क्षतिग्रस्त ट्रांसफॉर्मर को बदलने का कार्य चल रहा है। यह भी पढ़ें- Etah News: मिरहची में धमाके के साथ फुंका ट्रांसफार्मर देर शाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.