Mirzapur News: आकाशीय बिजली गिरने से मकान क्षतिग्रस्त
मिर्जापुर, अगस्त 5 -- Mirzapur News: जमालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के भभौरा गांव में मंगलवार की सुबह बारिश के दौरान गिरी आकाशीय बिजली से मकान क्षतिग्रस्त हो गया। मकान के अंदर मौजूद परिवार के सदस्य बाल बाल बच गए। गांव निवासी अशोक सिंह किसान हैं। उन्होंने बताया कि सुबह बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से उनका मकान क्षतिग्रस्त हो गया। दीवार में मोटी दरार आ गई है। गनीमत रही कि वज्रपात से गिरे मकान के मलबे की चपेट में परिवार के सदस्य नहीं आए। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। गृहस्वामी की बहू रसोई घर में थी। वह बाल-बाल बच गई। वहीं अन्य सदस्य मकान के अंदर ही एक कोने में दुबके रहे। मकान की दीवार में दरार के साथ-साथ खिड़की में लगे शीशे भी टूट गए। इलेक्ट्रानिक उपकरण भी जल गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी हल्का लेखपाल विनोद कुमार वर्मा को दी। मौके पर पहुंचे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.