मिर्जापुर, अगस्त 6 -- Mirzapur News: ड्रमंडगंज। क्षेत्र के मड़वा धनावल गांव में गुरुवार की दोपहर गरज चमक के साथ हो रही बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दुधारू भैंस की मौत हो गई। मड़वा धनावल गांव निवासी पशुपालक दयाशंकर शुक्ल अपनी दुधारू भैंस को सीवान की तरफ चरा रहे थे। बारिश के दौरान तेज गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौके पर ही मौत हो गई है। पशुपालक ने घटना की सूचना हल्का लेखपाल व पशुचिकित्साधिकारी को दे दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...