Mirzapur News: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो सगी बहनें झुलसीं
मिर्जापुर, सितम्बर 2 -- Mirzapur News: पड़री, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के चांदलेवा गांव की पहाड़ी पर बुधवार को दोपहर में गरज-चमक के साथ हुई बारिश के दौरान गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से भैंस चरा रहीं दो सगी बहनें झुलस गईं। इस दौरान सीवान में मौजूद अन्य लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिवार वालों ने दोनों को इलाज के लिए पड़री प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। चिकित्सकों ने दोनों बहनों को इलाज के लिए भर्ती कर लिए। दोनों की हालत में सुधार होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।चांदलेवा गांव निवासी शिवराम की बेटियां काजल (17) और खुशबू (12) बुधवार को सुबह घर से करीब आधा किलोमीटर दूर पहाड़ी पर भैंस चरा रही थीं। दोपहर में अचानक आसमान में बादल छा गए और गरज-चमक के साथ बारिश होने लगी। इस दौरान गिरी आकाशीय बिजली से दोनों सगी बहनें झुलस गईं। सीव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.