Mirzapur News: आईजीआरएस निस्तारण में विंध्याचल मंडल प्रदेश में अव्वल
मिर्जापुर, सितम्बर 2 -- Mirzapur News: मिर्जापुर,संवाददाता। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण की शासन की आईजीआरएस प्रणाली में विंध्याचल मंडल ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। बीते अगस्त माह की रैंकिंग में मंडल ने 120 में 105 अंक प्राप्त कर 87.50 प्रतिशत प्रगति दर्ज की है। प्रदेश के 18 मंडलों में विंध्याचल मंडल शीर्ष पर रहा। यह भी पढ़ें- आईजीआरएस निस्तारण में जनपद पुलिस फिर प्रदेश में नंबर वनप्रमुख जानकारी शासन की रिपोर्ट के अनुसार मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी और अन्य उच्चस्तरीय संदर्भों की मंडल स्तर से जनपदों और संबंधित विभागों को मार्किंग व अग्रसारण में मंडल ने सबसे कम औसत समय लिया। इस उपलब्धि पर विंध्याचल मण्डल के आयुक्त राजेश प्रकाश ने अधिकारियों और आईजीआरएस सेल के कर्मचारियों को बधाई दी है। मंडलायुक्त ने कहा कि यह टीमवर्क का परिणाम है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.