मिर्जापुर, सितम्बर 30 -- Mirzapur News: जमालपुर,हिन्दुस्तान संवाद। बाल विकास परियोजना विभाग की ओर से मंगलवार को आंगन मिलन उत्सव के तहत क्षेत्र के 315 आंगनवाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। घरवाह,डोहरी,धारा,मठना, जमालपुर मिल्की, सिकरौड़ी, मनउर सहित विभिन्न केंद्रों पर लाभार्थियों के समक्ष पुष्टाहार से तैयार पौष्टिक रेसिपी का प्रदर्शन किया गया। बाल विकास परियोजना अधिकारी रीता कुशवाहा,सुपरवाइजर अग्रवती सोनी और अंजना दत्त के निर्देशन में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने लाभार्थियों को रेसिपी तैयार करने की विधि बताई। तैयार पौष्टिक व्यंजन का लाभार्थियों को स्वाद भी कराया गया। लाभार्थियों को बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की गई। यह भी पढ़ें- Begusarai News: कुपोषण के खिलाफ ज...