Mirzapur News: आंगनबाड़ी सहायिका चयन में धांधली का आरोप
मिर्जापुर, जुलाई 30 -- Mirzapur News: चेतगंज। आंगनबाड़ी सहायिका पद की नियुक्ति में धांधली करने का सीडीपीओ पर आरोप लगाते हुए विकास खंड कोन के ग्राम चिन्दलिख निवासी प्रीति यादव पत्नी सूरज कुमार यादव ने विंध्यचल मंडल के आयुक्त को पत्रक सौंप कर जांच कराने की मांग की है। आयुक्त को सौंपे पत्रक में प्रीति ने आंगनबाड़ी सहायिका पद पर हुए चयन में धांधली करने का आरोप लगाया है। पत्रक में पीड़िता ने कहा कि वे सभी योग्यता रखती हैं और सहायिका पद के लिए चयनित थीं। फिर भी उनके स्थान पर धात्री की नियुक्ति कर दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.