Mirzapur News: आंगनबाड़ी केंद्र से घर लौट रहे मासूम की नाले में गिरने से डूबकर मौत
मिर्जापुर, अक्टूबर 3 -- Mirzapur News: पटेहरा, हिन्दुस्तान संवाद। संतनगर थाना क्षेत्र के बभनी थपनवा गांव में शनिवार को आंगनबाड़ी केंद्र से घर लौट रहे चार वर्षीय मासूम की सड़क किनारे नाले में गिरकर डूबने से मौत हो गई। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। नाले में बालक का शव उतराता मिलने से परिवार में कोहराम मच गया।
बच्चे की पहचान क्षेत्र के बभनी थपनवा गांव निवासी संतोष पटेल का चार वर्षीय पुत्र लक्ष्य पटेल शनिवार की सुबह आंगनबाड़ी केंद्र पर पढ़ाई करने गया था। छुट्टी के बाद वह पैदल ही घर लौट रहा था। उसी दौरान मासूम सड़क किनारे स्थित गहरे नाले में अचानक गिर गया। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन परेशान हो गए। घरवाले उसकी तलाश करने लगे। खोजबीन करते हुए नाले के पास पहुंचे तो देखा कि बालक नाले में पड़ा था।
गांव वालों की प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.