मिर्जापुर, सितम्बर 6 -- Mirzapur News: मझवां,हिन्दुस्तान संवाद। कछवा नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक जोगीपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री के चयन में गंभीर अनियमितता और आरक्षण रोस्टर में गड़बड़ी का आरोप सामने आया है। जोगीपुर वार्ड निवासी अनामिका उपाध्याय एवं मुस्कान ने मुख्यमंत्री पोर्टल के साथ ही जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंप कर यह आरोप लगाया है। महिलाओं ने जिलाधिकारी से मामले की जांच करवा कर चयन प्रक्रिया को रद्द कर पारदर्शी तरीके से नये सिरे भर्ती कराने की मांग की है। अनामिका ने अपनी शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि आंगनबाड़ी केन्द्र जोगीपुर द्वितीय पर आंगनबाड़ी कार्यकत्रि का पद को पहले अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित था। यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायका के 495 पदों पर भर्ती शुरू इसके बाद सामान्य सीट पर चयन कर दिया गया। जबकि रोस्टर ...