Mirzapur News: अहरौरा सीएचसी पर मरीजों को नहीं मिल रही स्वास्थ्य सुविधाएं
मिर्जापुर, सितम्बर 27 -- Mirzapur News: अहरौरा,हिन्दुस्तान संवाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरौरा इन दिनों खुद ही बीमार नजर आ रहा है। अस्पताल में एक वर्ष पूर्व 72 प्रकार की पैथालॉजी जांच के लिए लगाई गई आधुनिक मशीनें तकनीशियन के अभाव में ठप पड़ी है। ब्लड जांच, थायरॉईड जांच और एक्स-रे मशीनें धूल फांक रही हैं। एक साल बीत जाने के बाद भी इन्हें चालू नहीं कराया जा सका। इससे मरीजों को मजबूरी में निजी पैथालॉजी केंद्रों की मदद लेनी पड़ रही है। चिकित्सा अधीक्षक भी इसे चालू कराने में कोई रूचि नहीं ले रहे है। वहीं मरीजों का इलाज कराने वाले चिकित्सक बाहर की दवाएं लिख रहे है।
महिला चिकित्सक का अभाव सीएचसी में लगभग 18 माह से महिला चिकित्सक का पद रिक्त है। अब तक किसी महिला डॉक्टर की तैनाती नहीं की गयी। इससे दूर-दूर गांवों से आने वाली गर्भवती महिलाओं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.