Mirzapur News: अहरौरा बांध में आठ घंटे में पांच फीट बढ़ा पानी
मिर्जापुर, सितम्बर 2 -- Mirzapur News: अहरौरा, हिन्दुस्तान संवाद। लगातार बारिश से अहरौरा बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार देर शाम से मंगलवार सुबह नौ बजे तक करीब आठ घंटे में बांध में पांच फीट पानी बढ़ गया। जलस्तर 349.02 से बढ़कर 354.02 फीट पहुंच गया। पानी की तेज आवक को देखते हुए मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे गेट संख्या 17 और 18 को एक-एक फीट खोल दिया गया। दोनों गेटों से 700 क्यूसेक प्रति सेकेंड की दर से पानी की निकासी शुरू की गई। बांध के जेई ओमप्रकाश राय ने बताया कि जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण पानी छोड़ा जा रहा है। गेट खोले जाने की सूचना जिला प्रशासन के माध्यम से बाढ़ प्रभावित गांवों को दे दी गई है। यह भी पढ़ें- Lalitpur News: लोअर रोहिणी से पांच और भावनी से तीन हजार क्यूसेक पानी किया जा रहा डिस्चार्ज यह भी पढ़ें- Rudrapur News: बौर ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.