Mirzapur News: अहरौरा बांध के स्लूस गेट के मरम्मत का कार्य पूरा
मिर्जापुर, अगस्त 26 -- Mirzapur News: अहरौरा,हिन्दुस्तान संवाद । बीते एक वर्ष से खराब अहरौरा मेन कैनाल के स्लूस गेट की मरम्मत करा दी गयी। स्लूस गेट के मरम्मत का कार्य बुधवार की शाम तक पूर्ण हो जाने की संभावना है। वहीं अहरौरा बांध से गड़ई नदी में छोड़ा जा रहे पानी को बंद कर दिया जाएगा। अब बांध पूरी क्षमता से भर जाएगा। किसानों की मांग पर सोन चीफ सिंचाई सिद्धार्थ कुमार की देखरेख में पिछले दस दिनों से अहरौरा मेन कैनाल के जर्जर स्लूस गेट की मरम्मत कराई जा रही थी। इसी के कारण बांध को पूरी क्षमता से भरने की बजाय उसका पानी बाहर निकाला जा रहा है। अहरौरा बांध के जेई ओमप्रकाश राय ने शाम तक मेन कैनाल के स्लूस गेट की मरम्मत का कार्य पूर्ण होने की संभावना जताई है। उन्होने बताया कि स्लूस गेट की मरम्मत के बाद बांध को पूरी क्षमता के अनुसार भरा जाएगा। अहरौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.