मिर्जापुर, अगस्त 19 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, हिन्दुस्तान संवाद । मां विंध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविधालय में घुटने के दर्द और ऑस्टियोआर्थराइटिस से जूझ रहे मरीजों के लिए उपचार की नई सुविधा शुरू की गई है। चिकित्सा महाविधालय के एनेस्थीसिया विभाग की (डिविजन आफ पेन)टीम मरीजों का प्लेटलेट रीच प्लाज्मा (पीआरपी) थेरेपी से उपचार करेगी। डॉ. शशि कुमार गुप्ता के नेतृत्व में टीम इस नई तकनीक से मरीजों का उपचार कर रही है। डा. गुप्ता ने बताया कि ऑस्टियोआर्थराइटिस में उम्र बढ़ने के साथ घुटने के जोड़ की कार्टिलेज धीरे-धीरे घिसने लगती है। इससे घुटने में दर्द, जकड़न और चलने-फिरने में परेशानी शुरु हो जाती है। सीढ़ी चढ़ने, लंबे समय तक चलने और पालथी मारकर बैठने पर दर्द बढ़ सकता है। ऐसे मरीजों की चिकित्सकीय जांच के बाद पीआरपी तकनीक से उपचार किया जाएगा। इ...