मिर्जापुर, जुलाई 26 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल का गणेशगंज स्थित एक होटल में व्यापारियों की बैठक हुई। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष, नगर अध्यक्ष शत्रुघ्न केसरी, प्रांतीय मंत्री एवं पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत कछवां अजय उपाध्याय रहे।

बैठक में चर्चा बैठक में ऑनलाइन ट्रेडिंग व्यापार के दुष्प्रभाव, जीएसटी, स्मार्ट मीटर की दिक्कतों, मनमाने बिजली बिल की समस्या, नगर क्षेत्र की गड्ढायुक्त बदहाल सड़कें, ट्रांसपोर्ट नगर, औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना, व्यापारियों को प्राथमिकता पर शस्त्र लाइसेंस जारी करने में आ रही रुकावटों के बारे में शिद्दत से उठाया गया। साथ ही साहूकारी लाइसेंस समाप्ति के बाद पुराने रजिस्टर्ड साहू...