Mirzapur News: अवैध वाहन स्टैंड संचालन पर रोक लगाने की मांग
मिर्जापुर, जुलाई 13 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। मिर्जापुर आटो ड्राइवर चालक सेवा समिति के अध्यक्ष राजेंद्र प्रजापति ने पुलिस अधीक्षक को पत्रक सौंप कर नगर के संगमोहाल रेलवे ओवरब्रिज के नीचे अवैध वाहन स्टैंड पर रोक लगाए जाने की मांग की है। कहा है कि कुछ दबंग किस्म के लोग कटरा कोतवाली पुलिस की शह पर अवैध वाहन स्टैंड का संचालन कर रहे है। इससे नगर पालिका की तरफ से संचालित वैध वाहन स्टैंड प्रभावित हो गया है और राजस्व की भी क्षति हो रही है। उन्होने चेतावनी दी है कि यदि अवैध वाहन स्टैण्ड को तत्काल नहीं हटवाया गया तो संगठन के सदस्य आंदोलन करने के लिए विवश होंगे। पत्रक सौंपने वालों में संरक्षक रंजीत यदुवंशी, ईश्वर सिंह आदि शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.