मिर्जापुर, जुलाई 13 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। आम आदमी पार्टी के अधिवक्ता प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर अहरौरा नगर क्षेत्र में अवैध पशु वधशाला को बंद कराने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने महुली चौराहे से शराब की दुकान स्थानांतरण एवं अवैध खनन की जांच कर अवैध खनन कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि अवैध पशु वधशाला को तत्काल बंद नहीं कराया गया तो आम आदमी पार्टी आंदोलन करने के लिए विवश होगी। प्रदर्शन के बाद आप के कार्यकर्ताओं ने डीएम को मुख्यमंत्री को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन सौंपा。 यह भी पढ़ें- Gonda News: तहसील में कथित भ्रष्टाचार के विरोध वकीलों ने खोला मोर्चाप्रदर्शन की वजह प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी विधि प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सोनकर ने ...