मिर्जापुर, सितम्बर 27 -- Mirzapur News: अहरौरा, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय पुलिस ने टोल प्लाजा के पास रविवार को चेकिंग के दौरान अवैध तेंदू पत्ता लदी पिकअप पकड़ी। पुलिस ने वाहन से तेंदू पत्ता बरामद करते हुए बिहार के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों के पास तेंदू पत्ता के परिवहन से संबंधित कोई वैध कागजात नहीं मिले। पुलिस ने पिकअप और बरामद तेंदू पत्ता कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। पकड़े गए तस्कर बिहार के निवासी हैं।

पुलिस कार्रवाई थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि रविवार की सुबह टोल प्लाजा के पास उपनिरीक्षक महेन्द्र कुमार व उपनिरीक्षक श्यामलाल यादव मय हमराही संग वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान एक पिकअप को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन में काफी मात्रा में तेंदू पत्ता लदा मिला। पुल...