Mirzapur News: अवैध खनन से राजस्व का नुकसान
मिर्जापुर, जुलाई 15 -- Mirzapur News: राजगढ़,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में जेसीबी मशीनों से रात-दिन मिट्टी मोरंग,बोल्डर के अवैध खनन का काम किया जा रहा है। थाना मुख्यालय से चंद कदम दूरी पर स्थित यादव बस्ती के पास सरकारी तालाब में रात के अंधेरे में जेसीबी मशीनों से अवैध खनन को अंजाम दिया जा रहा है। दर्जनों की संख्या में ट्रैक्टर ट्राली से मोरम की बिक्री कर मोटी कमाई कर राजस्व को हानी पहुंचा रहे हैं। खनन विभाग जानकारी के बावजूद अनजान बना हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.