Mirzapur News: अवैध खनन पर शिकंजा, जेसीबी व हाइवा जब्त
मिर्जापुर, जुलाई 15 -- Mirzapur News: पड़री,हिन्दुस्तान संवाद। पड़री थाना क्षेत्र के हिनौती गांव में बुधवार को प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी मशीन और एक हाइवा वाहन को जब्त कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। नायब तहसीलदार सदर अरविंद पाण्डेय के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने औचक छापेमारी के दौरान बिना वैध अनुमति के चल रहे मिट्टी खनन और लोडिंग के कार्य के विरूद्ध कार्रवाई की। लंबे समय से क्षेत्र में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन की शिकायत पर राजस्व विभाग ने निगरानी बढ़ाई और अभियान चलाया। इसी क्रम में हिनौती गांव में की गई छापेमारी के दौरान मौके पर मिट्टी खनन में अवैध रूप से लिप्त एक जेसीबी व हाइवा में मिट्टी लोड किया जा रहा था। टीम की कार्रवाई से मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। टीम ने तत्काल दोनों वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.