Mirzapur News: अवैध खनन और परिवहन करने वालों के खिलाफ करें कार्रवाई: डीएम
मिर्जापुर, अगस्त 6 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। डीएम पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में उप खनिजों के अवैध खनन/परिवहन, खनन क्षेत्रों में ब्लास्टिंग के लिए सुरक्षा मानक एवं खनन के बाद पौध रोपण के संबंध में बैठक हुई। इस दौरान विभिन्न बिन्दुओं पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में हुई चर्चा डीएम ने निर्देशित किया कि जनपद में बालू/ मोरम/ गिट्टी/ बोल्डर के अवैध खनन/ परिवहन/ ओवरलोडिंग पर नियमित रूप से स्थलीय भ्रमण करते हुए प्रभावी नियंत्रण किया जाए। साथ ही अवैध खननकर्ताओं/ अवैध परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध उपखनिज परिहार नियमावली एवं खान एवं खनिज अधिनियम में दिए गए प्राविधानों के तहत कार्यवाही की जाये।
खनन पट्टाधारकों के लिए निर्देश उन्होंने सभी खनन पट्टाधारक को अपने स्वीकृत खनन क्षेत्र से उपखनिज का परिवहन ई एमएम-11 नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.