Mirzapur News: अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवक जख्मी
मिर्जापुर, अगस्त 29 -- Mirzapur News: राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में दो युवक जख्मी हो गए। ग्रामीणों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद एक की हालत गम्भीर देख ट्रामा सेंटर सोनभद्र रेफर कर दिया है।क्षेत्र के धनवाल गांव निवासी 35 वर्षीय अरविन्द शनिवार को बाइक से अपने घर जा रहा था। जैसे ही धौरहा गांव के पास पहुंचा। तभी बाइक के सामने अचानक साइकिल सवार आ गया। उसे बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पड़े पत्थर में टकरा गई। हादसे में बाइक सवार अरविंद गंभीर रुप से जख्मी हो गया। दूसरी घटना में ददरा गांव के पास अनियंत्रित बाइक से गिरकर सोनभद्र के घोरावल निवासी 36 वर्षीय चंदन जख्मी हो गया।स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.