मिर्जापुर, नवम्बर 14 -- Mirzapur News: राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थान पर शनिवार को हुए सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर देख दोनों को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया है।क्षेत्र के राजगढ़ गांव निवासी 35 वर्षीय रंजीत केसरी घर से किसी काम से निकला था। वह नदिहार बाजार के पास सड़क पार करने लगा। उसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने धक्का मार दिया। बाइक के धक्के रंजीत गम्भीर रूप से घायल हो गया। जबकि दूसरी घटना में बाइक सवार 40 वर्षीय आशीष को ददरा गांव के पास अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दिया। जिससे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मौके पर आस-पास के लोगों की भीड़...