मिर्जापुर, सितम्बर 17 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। न्यायालय ने अलग-अलग मामलों की सुनवाई करते हुए गुरुवार पांच दोषी पर अर्थदंड लगाया है। मामला लालगंज व अदलहाट थाने का है। लालगंज थाने में दर्ज मारपीट के मामले में दोषी लालगंज के अतरैला राजा गांव निवासी मुनीब उर्फ प्रमोद यादव, अशोक यादव, लालबहादुर व चन्द्रली को 1500-1500 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। अर्थदंड अदा न करने पर दस दिन के साधारण कारावास की सजा भुगतनी होगी। दूसरे मामले अदलहाट थाने में दर्ज जुआ अधिनियम में दोषी वाराणसी जिले के जैतपुरा थाना क्षेत्र के अमरपुर बटलोइया निवासी अब्दुल कलाम को 100 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया। अर्थदंड अदा न करने पर पांच दिन के साधारण कारावास की सजा भुगतनी होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...