Mirzapur News: अलग-अलग मामलों में पांच दोषी को सुनाई सजा
मिर्जापुर, जुलाई 15 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। न्यायालय ने अलग-अलग मामलों की मंगलवार सुनवाई करते हुए पांच दोषी को कारावास और 9500 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। मामला शहर, कटरा व विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र का है। शहर कोतवाली में दर्ज मारपीट के मामले में दोषी महंथ शिवाला निवासी सूरज प्रसाद गुप्ता को जेल में बितायी गयी अवधि और 3000 रुपये के अर्थदंड, इसी कोतवाली में दर्ज चोरी मामले में दोषी शुक्लहा निवासी भोला को जेल में बितायी गयी अवधि और एक हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई हैं।कटरा कोतवाली में दर्ज चोरी में दोषी मकरी खोह निवासी महेशु उर्फ महेश कुमार उपाध्याय को जेल में बितायी गयी अवधि व 1500 रुपये का जुर्माना, दूसरे दर्ज चोरी के मामले में दोषी इमामबाड़ा निवासी करामत अली को दो माह का साधारण कारावास, 2000 के अर्थदण्ड, विंध्याचल में दर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.