मिर्जापुर, जुलाई 29 -- Mirzapur News: राजगढ़(मिर्जापुर)। थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में युवक तथा किशोरी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे दोनों की हालत खराब हो गयी। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया है। किशोरी का इलाज चल रहा है। वहीं युवक के परीजन उसे लेकर चले गए। थाना क्षेत्र के चौखडा गांव की 16 वर्षीय रूपा घर में सोई हुई थी। बुधवार की सुबह सात बजे जब वह नहीं जगी, तो मां उसे जगाने गई। मां के बुलाने पर भी वह नहीं जगी। इस पर किशोरी के पिता ने उसे डांट दिया। इससे नाराज होकर किशोरी घर में रखें किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर कर लिया। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। जहां किशोरी का उपचार चल रहा है। एक अन्य घटना में सोनभद्र जनपद के खुटहनिया गांव निवासी 45 वर्षीय शमसुद्दीन पारीवा...