मिर्जापुर, अक्टूबर 22 -- Mirzapur News: जिगना। पंजाब एंड सिंध बैंक शाखा अरंगी सरपती के गैपुरा शाखा में विलय करने पर खाताधारकों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। ज्ञापन डीएम पवन कुमार को सौंपकर बैंक के विलय को रोकने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि बैंक में ग्राम पंचायत अरंगी सरपती, महुआरी खुर्द, बिरोही, भटेवरा, कौड़िहरा-रामपुर, देवरी, बघरा, महरौड़ा, अकोढ़ी समेत कई अन्य गांव के लगभग पांच हजार लोगों का खाता खुला है। इसके अतिरिक्त कोई अन्य बैंक का शाखा भी नहीं है। जबकि गैपुरा शाखा इन गांवों से तीन से सात किलोमीटर दूर पड़ेगा। बुजुर्गों, महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। दोनों शाखाओं का सर्विस एरिया भी अलग अलग है। यह भी पढ़ें- Bagpat News: पीईटी परीक्षा को लेकर हुई बैठक से अनुपस्थित रहे कई अधिकारी शाखा ग्रामीणों की डीबीटी की ...