Mirzapur News: अभियान चलाकर नालियों की सफाई की गई
मिर्जापुर, जुलाई 9 -- Mirzapur News: जमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। खंड विकास अधिकारी डॉ. रक्षिता सिंह के निर्देशन में गुरुवार को स्थानीय बाजार से कृषि गोदाम तक विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के तहत सामूहिक रूप से सफाई कर्मचारियों को लगाकर बजबजा रही नालियों की सफाई कराया गया। बाजार वासियों ने बताया कि नाली की नियमित सफाई न होने से दुर्गंध फैलने के साथ ही लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हो रही थी। अभियान के दौरान नाली से कचरा निकालकर जल निकासी सुचारु रूप से की गई। मल्लू तिवारी, दिनेश यादव, बजरंगी, पप्पू, रामबली शर्मा, सतीश, निजामुद्दीन, अवधेश, शिवपूजन तिवारी आदि ने बीडीओ की पहल की सराहना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.