Mirzapur News: अभिमन्यु मॉर्निंग वॉक बैडमिंटन ग्रुप के नए कप्तान
मिर्जापुर, अक्टूबर 25 -- Mirzapur News: मिर्जापुर। पक्के पोखरा में मॉर्निंग वॉक बैडमिंटन ग्रुप की बैठक हुई। सर्वसम्मति से अभिमन्यु सिंह को ग्रुप का नया कप्तान घोषित किया गया। ग्रुप के अध्यक्ष अशोक मिश्रा ने नवनियुक्त कप्तान का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कर्मचारी संघ के जिला उपाध्यक्ष प्रशांत मिश्रा, रमेश सिंह, धर्मपाल सिंह, शशिकांत दुबे, शशिधर द्विवेदी, राजेश दुबे, सुजीत तिवारी, सुरेश श्रीवास्तव, आशुतोष पांडेय, लवराज, रोहित सोनी आदि रहे। नवनियुक्त कप्तान अभिमन्यु सिंह ने कहा कि ग्रुप की एकता, अनुशासन और खेल गतिविधियों के निरंतर विकास के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.