Mirzapur News: अब जिले में तीन सेमी प्रति घंटे बढ़ रहा है गंगा का जलस्तर
मिर्जापुर, सितम्बर 28 -- Mirzapur News: मिर्जापुर, संवाददाता। जिले में गंगा के जलस्तर में अब तीन सेमी प्रति घंटे की गति से वृद्धि शुरु हो गयी है। गंगा का जलस्तर सोमवार की शाम छह बजे 72.994 मीटर रिकार्ड किया गया। यह जलस्तर चेतावनी बिंदु से 3.73 मीटर नीचे है। वहीं गंगा के जलस्तर में तेजी से हो रही वृद्धि से तटवर्ती गांवों के किसान संभावित बाढ़ को लेकर चिंतित है। किसानों का कहना है कि गंगा के जलस्तर में वृद्धि जारी रही तो फसलें बाढ़ के पानी से नष्ट हो जाएगी。
जलस्तर में वृद्धि का कारण प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर हुई बारिश से गंगा के जलस्तर में तेजी से वृद्धि शुरु हो गयी है। गंगा के साथ ही पहाड़ी नदियों के जलस्तर में वृद्धि हो गया है। पहाड़ी नदियों का पानी गंगा में आ रहा है। इससे गंगा के जलस्तर में वृद्धि की गति तेज हो गयी है। जिले में अब गं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.