Mirzapur News: अपहरणकर्ताओं की गाड़ी से कूदकर छात्रा ने बचाई जान
मिर्जापुर, नवम्बर 3 -- Mirzapur News: अहरौरा (मिर्जापुर), हिन्दुस्तान संवाद। घर से स्कूल जा रही चंदौली की 14 वर्षीय छात्रा को बोलेरो सवार तीन युवकों ने अगवा कर लिया। हालांकि, अहरौरा ओवरब्रिज के पास वाहन से कूदकर छात्रा ने अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के अनुसार, चंदौली के चकिया क्षेत्र निवासी आठवीं की छात्रा सोमवार सुबह करीब सवा आठ बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में बोलेरो सवार युवकों ने उसे गाड़ी में खींच लिया। आरोपी उसे लेकर सोनभद्र की ओर जाने लगे। इस दौरान अहरौरा ओवरब्रिज के पास आरोपियों ने किसी कारण से गाड़ी रोकी। तभी छात्रा की नजर दरवाजे पर पड़ी, जो ठीक से बंद नहीं था। यह देखते ही छात्रा ने दरवाजे पर लात मारी। दरवाजा खुलते ही वह गाड़ी से बाहर निकलकर भाग गई। छात्रा के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.