मिर्जापुर, सितम्बर 20 -- Mirzapur News: मझवां, हिन्दुस्तान संवाद। कछवा नगर पंचायत स्थित कछवाडीह धाम पर रविवार से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। कथा के प्रथम दिन कथा व्यास वैष्णो आनंद आचार्य जी महाराज ने भागवत कथा का रसपान कराते हुए गुरु की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि गुरु के बिना जीवन में ज्ञान का मार्ग नहीं मिलता। गुरु ही शिष्य को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है। भागवत कथा सुनने से मन शुद्ध होता है और जीवन में भक्ति का संचार होता है। कथा आयोजक लल्लन पाण्डेय, बब्बू पाण्डेय, बादशाह पाण्डेय और मोनू पाण्डेय रहे। आकर्षक रूप से कथा पंडाल को सजाया गया है। अंत में आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...