Mirzapur News: अन्नप्राशन,गर्भवती महिलाओं का गोद भराई कराया गया
मिर्जापुर, सितम्बर 30 -- Mirzapur News: ड्रमंडगंज,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के गलरा गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर सीडीपीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को आंगन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान दो बच्चों का अन्नप्राशन,तीन गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कराया गया। सीडीपीओ ने बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन और गर्भवती महिलाओं को पोषाहार के साथ फलों से भरी टोकरी देकर उनके स्वस्थ रहने की कामना की। इस दौरान सीडीपीओ कहा कि सरकार आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से कुपोषण मुक्त अभियान चला रही है। गर्भवती महिलाओं व बच्चों को समय से पुष्टाहार व टीकाकरण मिलना चाहिए। इसदौरान सुपरवाइजर रिया दुबे, आशा संगिनी आरती मिश्रा,आशा नीतू मिश्रा, रन्नो देवी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री गुड़िया मिश्रा, सहायिका अजय कुमारी एवं महिलाएं उपस्थित रहीं। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.