Mirzapur News: अनियंत्रित बाइक बोल्डर में टकराने से दो जख्मी
मिर्जापुर, जुलाई 19 -- Mirzapur News: जिगना, हिन्दुस्तान संवाद। विंध्याचल थाना क्षेत्र के विजयपुर गांव के दक्षिण मोर्चा पहाड़ी की ढलान पर रविवार को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बोल्डर में टकराने से दो लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को अन्यत्र रेफर कर दिया गया है। विंध्याचल क्षेत्र के बिरोही गांव निवासी 26 वर्षीय रोहित सिंह पुत्र अरुण सिंह बाइक से अपने पड़ोसी 25 वर्षीय धर्मेन्द्र सिंह पुत्र इंद्र बहादुर सिंह के साथ लालगंज क्षेत्र के कुशियरा फाल पिकनिक मनाने गए थे। शाम लगभग तीन बजे पिकनिक मनाकर वापस घर लौट रहे थे। जैसे ही विजयपुर गांव की मोर्चा पहाड़ी की ढलान पर पहुंचे। तभी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बोल्डर में टकरा गई। हादसे में बाइक चला रहे रोहित व धर्मेंद्र दोनों गंभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.