Mirzapur News: अनियंत्रित बाइक पलटी चालक समेत दो घायल
मिर्जापुर, जुलाई 31 -- Mirzapur News: पटेहरा,हिन्दुस्तान संवाद । संतनगर थाना क्षेत्र के पटेहरा कला तिराहे पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इससे चालक समेत दो लोग घायल हो गए। थाना क्षेत्र के कन्हईपुर निवासी दीपक (30) ने बताया कि रायबरेली से दोस्त मोनू (32) घूमने आया था। उसके साथ शुक्रवार को सुबह बाइक से मड़िहान गए थे। दोपहर बाद वापस लौटते समय पटेहरा तिराहे पर बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि पलटने के बाद काफी दूर तक घसीटते हुए चली गई। इस हादसे में चालक व साथी दोनों घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को पटेहरा पीएचसी पहुँचाया गया। डॉ राजकुमार ने बताया कि दोनों घायलों का इलाज कर उन्हें घर भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.