मिर्जापुर, सितम्बर 1 -- Mirzapur News: ड्रमंडगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बंजारी कला से सवारियों को लेकर प्रयागराज जा रही प्राईवेट बस सोमवार की दोपहर रतेह गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में 16 यात्री जख्मी हो गए। घटना के आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस ने घायलों का नजदीकी अस्पताल में उपचार कराया। वहीं बस का चालक मौके से भाग निकला। यात्रियों का आरोप है कि चालक नशे में धुत था। जिससे हादसा हुआ है। यह भी पढ़ें- प्रयागराज में बेकाबू कार ने मचाया कहर, बाइक और राहगीरों को रौंदते हुए गुमटी में घुसी; दो की मौतबस की अनियंत्रित गति ड्रमंडगंज के बंजारी कला गांव से सवारियों को लेकर प्राईवेट बस प्रयागराज के लिए रवाना हुई। बस में लगभग 50 यात्री सवार थे। चालक बस लेकर जैसे ही क्षेत्र के रतेह गांव स्थित इंडियन आयल पेट्रोल...