मिर्जापुर, जुलाई 11 -- Mirzapur News: जमालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के डवक स्थित लाल चौक के पास गुरुवार की रात आटो को बचाने में अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे माइनर में पलट गया। घटना के बाद चालक और खलासी मौके से भाग निकले। ट्रक पर नंबर प्लेट भी नहीं था। डवक चौकी प्रभारी ओमप्रकाश राय ने बताया कि माइनर में पलटे ट्रक को क्रेन की मदद से बाहर निकलवा कर कब्जे में ले लिया गया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...