Mirzapur News: अनियंत्रित कार पोल में टकराई, चालक जख्मी
मिर्जापुर, जुलाई 17 -- Mirzapur News: जिगना। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुमतिया गाँव के सामने पुलिस बूथ के पास गुरुवार को जिगना से मांडा की ओर जा रही कार बेकाबू होकर पोल से टकरा गई। कार के परखच्चे उड़ गए। बिजली का पोल टूट गया। हादसे में कार चालक व सवार चोटिल हो गए। दुर्घटना के बाद कार सवार युवती और तीन युवक मौके से भाग निकले। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि कार कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.