मिर्जापुर, अक्टूबर 27 -- Mirzapur News: ड्रमंडगंज, हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी से हलिया के गड़बड़ा धाम दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं की ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में आठ श्रद्धालु जख्मी हो गए। ग्रामीणों की मदद से सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना सोमवार को गड़बड़ा धाम के पास हुई है। वाराणसी से दो ई-रिक्शा पर सवार होकर एक ही परिवार के लोग हलिया के गड़बड़ा शीतला माता के दर्शन पूजन के लिए आ रहे थे। जैसे ही चालक ई-रिक्शा लेकर हलिया ड्रमंडगंज रोड से गड़बड़ा धाम की ओर घूमा, तभी दो सौ मीटर दूर श्रद्धालुओं से भरी एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई।हादसे में ई-रिक्शा सवार 50 वर्षीय रमेश, उनकी पत्नी 45 वर्षीय शांति, 26 वर्षीय रंजना पत्नी पंकज, उनका पुत्र एक वर्षीय रितिक, 23 वर्षीय वंदना पत्नी नीरज, 32 वर्षीय प्रतिमा पत्न...