मिर्जापुर, जुलाई 29 -- Mirzapur News: लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील परिसर में निर्माणाधीन अधिवक्ता मीटिंग हॉल की अधूरी छत को जल्द पूरा कराने की मांग को लेकर उपरौध अधिवक्ता समिति के सदस्यों ने विधायक रिंकी कोल और एसडीएम अजीत कुमार को ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने कहा कि भवन का निर्माण पूरा होने से बैठक और अन्य आवश्यक गतिविधियों के संचालन में सुविधा मिलेगी।समिति के अध्यक्ष राजेंद्र मौर्य के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने विधायक और एसडीएम से निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग की। उनका कहना था कि लंबे समय से मीटिंग हॉल की छत अधूरी होने के कारण अधिवक्ताओं को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। वहीं समिति के पूर्व अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने क्षेत्र में पर्याप्त वर्षा न होने का हवाला देते हुए सरकार से लालगंज क्षेत्र को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की...