मिर्जापुर, जुलाई 30 -- Mirzapur News: मिर्जापुर,संवाददाता। मड़िहान के देवरी में अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से संचालित अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर ग्रामीण युवाओं को निःशुल्क डोमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर कोर्स का प्रशिक्षण मुहैया करा रहा है। प्रशिक्षण के साथ ही साथ युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराके उन्हें उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर के सात प्रशिक्षार्थियों का चयन हरियाणा के गुरुग्राम स्थित धूत ट्रांसमिशन प्रा.लि. में एसोसिएट/ऑपरेटर पद पर किया गया है। चयनित प्रशिक्षार्थियों को 26 कार्य दिवसों के आधार पर Rs.20 हजार 702 रुपए प्रतिमाह वेतन मिलेगा। अदाणी फाउंडेशन की तरफ़ से ऊषा मिश्रा तथा अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर के सुमित वाजपेयी ने चयनित प्रशिक्षार्थियों को ऑफर लेटर प्रदान करते हुए उनके...