Mirzapur News: अदाणी पावर प्लांट के श्रमिक को सांप ने डसा, रेफर
मिर्जापुर, सितम्बर 4 -- Mirzapur News: मड़िहान, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के ददरी गांव स्थित निर्माणाधीन अदाणी पावर प्लांट में कार्यरत एक श्रमिक को शुक्रवार सर्प ने डस लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। प्लांट के अन्य कर्मचारियों ने उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है।बलिया निवासी 41 वर्षीय रमेश पुत्र शिवप्रसाद मड़िहान के निर्माणाधीन अदाणी पावर प्लांट में श्रमिक के रुप में कार्यरत है। शुक्रवार को वह भोजन करने के बाद प्लांट के आवासीय परिसर में बैठा था। उसी दौरान उसे सर्प ने डस लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। जानकारी होते ही आस-पास मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। आनन-फानन में साथियों ने श्रमिक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने श्रमिक की हालत गंभीर देख देख उसे मंडलीय अस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.