Mirzapur News: अदवा माइनर खोले जाने से धान की फसल डूबी, किसानों को क्षति
मिर्जापुर, नवम्बर 14 -- Mirzapur News: हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। अदवा बांध से संचालित हलिया माइनर में पानी छोड़े जाने किसानों की धान की फसल पानी में डूब गई। इससे किसानों को भारी क्षति हो सकती है। वहीं इस संबंध में सिरसी नहर प्रखण्ड के सहायक अभियंता अनिल कुमार से बात की तो उन्होंने माइनर में पानी छोड़े जाने से इन्कार कर दिया।
नहर में पानी छोड़े जाने पर अधिकारियों का बयान कहाकि अवर अभियंता सिद्धार्थ यादव ने बगैर अनुमति के नहर में बांध से दो घंटे पानी छोड़ दिया। फिलहाल नहर का संचालन बंद करा दिया गया है। हाल ही में हुई बारिश से धान की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा था। किसी तरह बची फसल अब माइनर का पानी खेतों में भर जाने से बर्बाद हो रही है। कई खेतों में नहर का पानी भर जाने से किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित हैं।
किसानों ने जताई फसल नुकसान की आशं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.