Mirzapur News: अदवा बांध से 14 हजार क्यूसेक पानी बहाया गया
मिर्जापुर, अगस्त 17 -- Mirzapur News: हलिया (मिर्जापुर)। रविवार की रात हुई तेज बारिश के चलते क्षेत्र के सिरसी बांध प्रखंड के अदवा बांध का जलस्तर बढ़ने लगा। जिसे देखते हुए रात चार गेट खोल कर बांध से लगभग 14,000 क्यूसेक पानी बहाया गया। अचानक चौदह हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण हलिया बाजार स्थित ददरी रोड स्टेट बैंक समेत कई व्यवसायियों के घरों में पानी घुस गया।
नुकसान और व्यापार प्रभावित दुकानों,प्रतिष्ठानों में बांध का पानी भरने से भीग कर लाखों का सामान नष्ट हो गया। हलिया-हथेड़ा पुल के उपर से बांध का पानी बहने से पुल से आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। छोटे वाहनों,बाइक आदि को तीन किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाते हुए भटवारी पुराने पुल से और बड़े वाहनों को 15 किमी दूर बड़ौही-गुरगी से हो कर गुजरना पड़ रहा है।
जलस्तर की स्थिति क्षेत्र मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.