मिर्जापुर, अगस्त 30 -- Mirzapur News: हलिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के अदवा बांध का जलस्तर बढ़ने पर खोले गए गेट को रविवार की शाम जलस्तर कम होने पर सिंचाई विभाग के कर्मी बंद कर रहे थे। उसी समय गेट की चपेट में आने से एक मगरमच्छ की मौत हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।रेंजर संतोष कुमार राय ने बताया कि गेट बंद करते समय हादसा हुआ। घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गयी। रेंजर ने बताया कि कर्मचारियों को भेजकर मगरमच्छ का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: बेलन बरौधा बांध में दिखे दो मगरमच्छ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...