मिर्जापुर, नवम्बर 28 -- Mirzapur News: अदलहाट, हिन्दुस्तान संवाद। लोक निर्माण विभाग ने इमिलियाचट्टी-अदलहाट-भुइली-शेरवां-सिकन्दरपुर मार्ग का चौड़ीकरण कराने का फैसला किया है। लोक निर्माण विभाग लगभग दस किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कराएगा। शासन से चौड़ीकरण के लिए प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति दे दी गई है। इस परियोजना पर कुल 36 करोड़ 51 लाख 93 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। वित्तीय वर्ष 2026-27 में शासन ने पहली किस्त के तौर पर तीन करोड़ 65 लाख 19 हजार रुपये जारी कर दिया है।लोक निर्माण विभाग टेंडर कराके शीघ्र ही इस मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य शुरु कराएगा। परियोजना में निर्माण के साथ पांच वर्ष तक सड़क के अनुरक्षण का प्रावधान भी किया गया है। यह भी पढ़ें- Gonda News: मंडल की 87 सड़कों को संवारने के लिए 66.01 करोड़ मंजूर जिससे सड़क के क्षत...