Mirzapur News: अतिक्रमण हटाने का विरोध करने पर महिला गिरफ्तार
मिर्जापुर, जुलाई 2 -- Mirzapur News: लालगंज,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के खजूरी गांव में सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ बुधवार को प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटवा दिया। पहले दी गई दो चेतावनियों के बाद भी कब्जा नहीं हटाने पर उपजिलाधिकारी अजीत कुमार के निर्देश पर राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया। कार्रवाई शुरू होते ही अन्य अतिक्रमणकारी मौके से हट गए। इस दौरान अतिक्रमणकारी सन्नो देवी ने प्रशासनिक कार्रवाई में बाधा पहुंचाने का प्रयास किया। इस पर महिला आरक्षी की सहायता से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद राजस्व विभाग की टीम ने सरकारी भूमि को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त करा दिया। यह भी पढ़ें- झट्टा गांव में सरकारी जमीन कब्जा मुक्त उपजिलाधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.