Mirzapur News: अतिक्रमण से सिमट रहा तालाबों का दायरा
मिर्जापुर, अक्टूबर 25 -- Mirzapur News: ड्रमंडगंज,हिन्दुस्तान संवाद तालाबों पर अतिक्रमण करने से अस्तित्व मिटता जा रहा है। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में तालाब की जमीन पर अतिक्रमण कर लिया गया है। इससे तालाब का क्षेत्रफल घट गया है।क्षेत्र के देवरी उत्तर, बबुरा खुर्द, पटेहरा सहित आदि गांवों के तालाबों के भीटे पर अतिक्रमण करने वालों ने मकान बनाकर लगातार तालाब पाटते जा रहे है। इससे तालाबों का दायरा भी सिमटता जा रहा है। अवैध कब्जे से घिरे तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराने में राजस्व विभाग व तहसील प्रशासन कोई रुचि नहीं ले रहा है। क्षेत्र के बबुरा खुर्द व देवरी उत्तर गांव में करीब दो दशक से तालाब के भीटे पर अवैध कब्जा कर लोग रिहायशी मकान बनाकर रहने लगे हैं। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: अतिक्रमण की भेंट चढ़ा छोटी पोखर, 3 एकड़ में फैला तालाब खो रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.